(New) Groww app kya hai। groww app se paise kaise kamaye।

Groww App kya Hai- आज के इस दौर में भारत में शेयर मार्किट का क्रेज बढ़ता जा रहा है, और लोग शेयर मार्किट में अपना इंटरेस्ट भी काफी दिखा रहे है, इसलिए आज के इस लेख में, हम एक ऐसे ब्रोकर के बारे में आप लोगो को जानकरी देने वाले है।

जो बिल्कुल फ्री है जी हां आपने बिल्कुल सही सूना, आज के आर्टिकल में हम groww app के बारे में आप सभी को जानकारी देने वाले है

इस लेख में हम groww app kya hai, groww app कैसे use करे, groww app से शेयर कैसे ख़रीदे, व groww app सेफ है, इन सभी सवालों के बारे में विस्तारपुर्वक आप लोगो को जानकारी देने वाले है।

इन सभी के अलावा यदि आप groww app की मदद से पैसे कमाना चाहते है, इस लेख के अंत तक बने रहिये, क्योकि in लेख में हम इसके बारे में भी चर्चा करेंगे

आज के समय में केवल 10 से 15% लोग शेयर में निवेश करते है। और यह आकंडा अमेरिका के मुकाबले काफी कम है

क्योकि आज के समय में अमेरिका में हर एक यूथ शेयर मार्किट में निवेश करता है, और शेयर मार्किट से पैसा कमाता है, लेकिन भारत में भी इसका क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

ऐसे में हर किसी के मन में केवल एक ही सवाल आता है. कि आखिर शेयर मार्किट में हम ऐसा क्या करे, जिससे हम यहाँ से पैसे कमा सके, तो आपको बता दे, कि इसके लिए आपके पास एक ब्रोकर का होना आवश्यक है।

इस ब्रोकर की मदद से आप शेयर मार्किट में निवेश कर सकते है, इसके अलावा आप शेयर को खरीद व बेच भी सकते है, और आप इसी ब्रोकर की मदद से ट्रेडिंग करके महीने का लाखो रुपये कमा सकते है।

वैसे मार्किट में बहुत से डिस्काउंट ब्रोकर है, लेकिन उनका मेंटेनेंस चार्ज काफी ज्यादा है, और यदि हम groww app के बारे में बात करे

तो यह बिल्कुल फ्री है, यहा पर आपको कोई भी सालाना चार्ज देने की आवश्यकता नही है- आईये groww app के बारे में विस्तार से जानते है।

groww-app-kya-hai

विषय सूची- show

Groww app kya hai। ग्रो अप्प क्या है। groww app review in hindi।

What in groww app in hindi. यह एक एड्रोइड एप्लीकेशन और वेबसाइट है जिसके माध्यम से Mutual Fund, Share Market और Digital Gold में बहुत ही आसानी से निवेश कर सकते है

साथ ही अपने Investment पर नजर भी रख रखते है इस एप्लीकेशन के जरिये जितना भी आप इन्वेस्टमेंट करेंगे वो सारी चीजे हर रोज देख सकते है कितना बढ़ा है कितना घटा है।

वैसे तो भारत में काफी पॉपुलर app है, जिसकी मदद से आप शेयर मार्किट में निवेश कर सकते है, लेकिन groww app काफी कम समय में भारत में अपनी पकड़ मजबूत बना चूका है, इसका कारण है, यह फ्री है।

जिसकी मदद से आप किसी भी शेयर को लम्बे समय से होल्ड करके रख सकते है, और इन सभी के अलावा आप म्युचुअल फंड और इंडेक्स फंड में भी निवेश कर सकते है।

यदि हम दुसरे किसी ब्रोकर की बात करे, तो आपको इन सभी कार्यो के लिए पैसे देने पड़ेंगे, लेकिन groww app में यह सब फीचर फ्री है, और groww app का इन्टरफेस काफी अच्छा है, जिससे हर कोई एक बार में आसानी से समझ सकता है।

यदि ग्रोव अप्प के Owner की बात करे, तो इसे Nextbillion Technology की ओर से डेवलप किया गया है जिसका हेड ऑफिस बंगलोर कर्नाटक इंडिया में है

इसके CEO ललित केशरी, और साथी हर्ष जैन, नीरज सैनी, ईशान बंसल, के द्वारा इसे चलाया जाता है इसे अप्रैल 2016 में लॉन्च किया गया था जो की आज के समय में एक बेहतरीन Investment Platform है।

groww App में अकाउंट ऑपन के लिए डोक्युमेंट-

Groww अप्प्लिकेशन के अन्दर आपको अकाउंट बनाने के लिए निचे दिए गए डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी, आईये इन सभी डोक्युमेंट के बारे में विस्तार से जानते है।

1- पैन कार्ड- आपका स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड आपकी पहचान प्रमाण के रूप में काम करता है। आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी Groww ऐप में अकाउंट बनने के लिए करनी होगी।

2- आधार कार्ड- आधार कार्ड आपके एड्रेस प्रूफ के लिए काम करता है। ग्रो एप में अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर और लिंक्ड मोबाइल नंबर देना होगा।

3- बैंक खाता विवरण- आपको अपना बैंक खाते का विवरण जैसे बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक का नाम प्रदान करना होगा। ये डिटेल्स आपको ग्रो ऐप में प्रोवाइड करने होंगे ताकि आप अपने इनवेस्टमेंट के लिए पैसा ट्रांसफर कर सकें।

4- पासपोर्ट साइज फोटो- आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी ग्रो एप में अपलोड करनी होगी।

5- सिग्नेचर- groww app में अकाउंट बनाने के प्रोसेस में आपको सिग्नेचर की आवश्यकता पड़ेगी, यह आपके आईडेंटटीटी को वेरीफाई करने का काम करेगा

6- मोबाइल नंबर- groww app में अकाउंट ऑपन करने के लिए आपके पास एक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है, और याद रहे वह मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है

नोट-  इन डॉक्युमेंट्स की मदद से आप ग्रो ऐप में अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं और अपने सेविंग्स को इनवेस्ट कर सकते हैं।

Groww App पर अकाउंट कैसे बनाये।

यदि आप भी groww App में अकाउंट बनाकर अपने सेविंग को इन्वेस्ट करना चाहते है, तो हमने  Groww app me account create करने के बारे में पूरी स्टेप बाई स्टेप जानकारी निचे दी है।

जिसे पढ़कर आप आसानी से अपना groww app का अकाउंट सेटअप कर सकते है, आईये अब बिना समय को गंवाए, इसके बारे में जानते है लिए निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करते है।

  1. सबसे पहले, आपको ग्रो ऐप को डाउनलोड करना होगा अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर से groww app को डाउनलोड करे।
  2. इसके बाद इसे इंस्टॉल करे, और ऐप को ओपन करें और अपना मोबाइल नंबर एंटर करें।
  3. आपको अपने मोबाइल पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, इसे यहाँ पर एंटर करें और कंटिन्यू बटन पर क्लिक करें।
  4. अब आपको अपना बेसिक डिटेल जैसे नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद, “खाता बनाएँ” बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद, “NEXT” बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपको अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे जन्म तिथि, लिंग, और पता दर्ज करना होगा। एड्रेस वेरिफिकेशन के लिए, आपको अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करना होगा और एक सेल्फी अपलोड करना होगा। इसके बाद, “NEXT” बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपको अपना बैंक खाता लिंक करना होगा। आपको अपना बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद, “NEXT” बटन पर क्लिक करें।
  8. आपको अपना निवेश प्रोफाइल चुनना होगा जिसमें आपको अपना जोखिम सहनशीलता, निवेश क्षितिज, और निवेश लक्ष्य सेलेक्ट करना होगा।
  9. लास्ट स्टेप में, आपको एक बार अपना डिटेल वेरिफाई करना होगा। इसके बाद, आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।

इस तरह से आप ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप ग्रो ऐप में अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं और अपने सेविंग्स को इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

Groww App कैसे use करे।

ग्रो ऐप एक इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से आप म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड, स्टॉक, गोल्ड और अन्य निवेश विकल्पों में निवेश करने की सुविधा देता है।

इसे अच्छी तरह से समझने के लिए निचे हमने कुछ स्टेप के बारे में जानकारी दी है, जिसे आपको फॉलो करने होंगे, आईये इसके बारे में डिटेल में जानते है-

  • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ग्रो अप्प को डाउनलोड करे, इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन की मदद से गूगल प्ले स्टोर में जाए, और सर्च बॉक्स में Groww App लिखकर सर्च करे, इसके बाद आपके सामने यह अप्प्लिकेशन आ जाएगी, आपको इसे डाउनलोड करके इंस्टाल कर लेना लेना है।
  • इंस्टॉल करने के बाद, ऐप को ओपन करें और अपना अकाउंट क्रिएट करें। अकाउंट क्रिएट करने के लिए, आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और पासवर्ड एंटर करना होगा।
  • एक बार अकाउंट बनाने के बाद, आपको कुछ बेसिक डिटेल्स भरनी होगी, जैसे पैन कार्ड डिटेल्स, बैंक अकाउंट डिटेल्स और अपना इनवेस्टमेंट प्रोफाइल। इससे groww app आपको सही इन्वेस्टमेंट की जानकारी देता हैं।
  • अब आपके पास कई निवेश विकल्प होंगे, जिनमे से आपको सेलेक्ट होगा। ग्रो ऐप आपको हर निवेश विकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा, जैसा कि रिटर्न, जोखिम, और शुल्क।
  • जब आप एक निवेश विकल्प चुनते हैं, तो आपको हमें निवेश करने के लिए अपना बैंक खाता लिंक करना होगा। आप अपने बैंक खाते से ग्रो एप के जरिए पैसा भी जोड़ सकते हैं।
  • निवेश करने के बाद, आप अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं ग्रो ऐप के डैशबोर्ड में। आपको यहां पर अपने निवेश का प्रदर्शन, रिटर्न, और सामग्री स्थिति की जानकारी मिलेगी।

ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ग्रो ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी सेविंग्स को इन्वेस्ट करके उन्हें ग्रो कर सकते हैं। आशा है, अब आपको ग्रोव्व अप्प को कैसे इस्तेमाल करना हैं, अच्छे से समझ में आ गया होगा।

क्या groww अप्प सेफ है।

आपको बता दे, भारत में कई सारे ब्रोकर है, जो आपके पैसे को इन्वेस्ट करने की फैसिलिटी प्रदान करते है, और इन्ही में से एक का नमा groww है

यदि इसके डाउनलोड की बात करे, तो गूगल प्ले स्टोर में आज भी सबसे ज्यादा यूजर इसी अप्प के पास है।

क्या आपको  पता है, कि ग्रो एप एक पंजीकृत और विनियमित इन्वेस्टमेंट अप्प है, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के द्वारा रजिस्टर्ड है। इसका मतलब है कि ग्रो ऐप सेबी के नियम और कानून के तहत काम करता है।

ग्रो एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना होता है, जिसके लिए आपको अपना पर्सनल डिटेल्स जैसे पैन कार्ड, बैंक अकाउंट और आधार कार्ड डिटेल्स मुहैया कराना होती है।

इसके अलावा, Groww ऐप के लिए 256-बिट एन्क्रिप्शन का उपयोग किया जाता है, जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखता है।

ग्रो एप का इस्तेमाल करने के लिए, आपको अपने बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करना होता है, जो कि सिक्योर पेमेंट गेटवे के जरिए किया जाता है।

इसके अलावा, ग्रो ऐप में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके अकाउंट को और भी सुरक्षित रखता है। कुल मिलाकर, ग्रो ऐप एक सुरक्षित और सुरक्षित निवेश प्लेटफॉर्म है।

जो सेबी के द्वारा रजिस्टर्ड है। लेकिन, अपने इन्वेस्टमेंट को मोनिटर करना और सही इन्वेस्टमेंट का विकल्प चुनना आपकी अपनी जिम्मेदारी है।

 

Groww App se paise kaise kamaye। ग्रो एप्प से पैसे कैसे कमा से पैसे कैसे कमाए।

ग्रो एप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से इन्वेस्टर स्टॉक, म्युचुअल फंड, गोल्ड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रो एप से पैसे भी कमाया जा सकता हैं? जी हां, आप सही सुन रहे हैं। ग्रो ऐप से पैसे कमाने के कई तरीके हैं

और इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीको के के बारे में जानकारी देने वाले है, जिसे यदि आप इस्तेमाल करते है, तो आप ग्रो ऐप से पैसे कमा सकते हैं।

Read more- घर बैठे पैसे कमाने वाला एप्प 2023। (Earn ₹1500+ Daily)

म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करके पैसे कमाए-

ग्रो एप में म्यूचुअल फंड इन्वेस्ट करना बहुत ही आसान है। इसमें आप अपने रिस्क प्रोफाइल और फाइनेंशियल गोल्स के हिसाब से म्यूचुअल फंड को सेलेक्ट करके इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड निवेश में रिटर्न लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे होते हैं और इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम निवेश राशि भी बहुत कम होता है। जितना ज्यादा आप अपने निवेश को होल्ड करेंगे, उतने ज्यादा रिटर्न आपको मिलेंगे।

यह भी पढ़े- एक दिन में 5000 कैसे कमाए।

स्टॉक में इन्वेस्ट करके पैसे कमाए-

ग्रो ऐप में स्टॉक्स इन्वेस्टमेंट करना भी बहुत ही आसान है। स्टॉक में निवेश करने के लिए आपको किसी भी ब्रोकर या एजेंट से डील करना नहीं पड़ेगा, आप अपने फोन से खुद ही निवेश कर सकते हैं।

आपको अपने निवेश के लिए बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे और आप अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार स्टॉक को चुनें करके निवेश करके अच्छा प्रोफिट कमा सकते हैं।

ग्रो अप्प रेफर करके पैसे कमाए-

ग्रो एप में रेफर एंड अर्न प्रोग्राम भी उपलब्ध है, जिसे आप ग्रो एप को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।

आपको अपने दोस्तों और परिवार को ग्रो एप के बारे में बताकर उन्हें रेफर करने के लिए अपना रेफरल लिंक शेयर करना होगा।

जब आपका रेफरल लिंक किसी ने यूज किया और ग्रो एप पर अकाउंट क्रिएट किया तो आपको और आपके फ्रेंड को डोनो को रिवॉर्ड मिलेंगे। आपको रेफरल लिंक शेयर करने के लिए अपने ग्रो एप में “रेफर एंड अर्न” सेक्शन में जाना होगा।

Read more- Ek din me 10000 kaise kamaye।

गोल्ड में निवेश करके पैसे कमाए-

ग्रो ऐप में गोल्ड इन्वेस्टमेंट करना भी बहुत ही आसान है। गोल्ड इन्वेस्टमेंट में रिटर्न लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे होते हैं, हम सभी को पता है, कि आज के समय में गोल्ड की कीमत अक्सर बढ़ती ही रहती है। आप ग्रो एप से कम से कम 10 रुपए करके सोने में निवेश कर सकते हैं।

ट्रेडिंग से पैसे कमाए-

ग्रो एप से ट्रेडिंग करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको स्टॉक मार्केट के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

ट्रेडिंग में जोखिम भी बहुत ज्यादा होता है और यदि आपको इसके बारे में अच्छे से जानकारी नही है, तो पैसे कमाने की जगह पर पैसे गँवा भी सकते है

इसलिए, ट्रेडिंग करने से पहले आपको स्टॉक मार्केट के बारे में अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।

डिविडेंड से पैसे कमाए-

अगर आपने स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश किया है तो आपको कंपनी के मुनाफे के हिसाब से डिविडेंड मिलते रहेंगे।

लाभांश आपके बैंक खाते में प्रत्यक्ष जमा होते हैं और आपको कुछ अतिरिक्त आय प्रदान करते हैं। इसलिए आपको हमेशा लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के साथ जाना चाहिए।

सम्बंधित लेख-

रोज 200 कैसे कमाए।

एक दिन में एक लाख कैसे कमाए।

padhai ke sath paise kaise kamaye।

Dream11 se paise kaise kamaye।

Upstox से पैसे कमाने के तरीके।

टाइपिंग से पैसे कैसे कमाए।

इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए।

ग्रो एप में केवाईसी कैसे पूरा करें।

Groww app में KYC कम्प्लीट करने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। ऐप के होमपेज पर जाने के बाद, आपको “प्रोफाइल” विकल्प दिखाई देगा। क्या बराबर क्लिक करने के बाद, आपको “कंप्लीट योर केवाईसी” का विकल्प दिखेगा।

क्या बराबर क्लिक करने के बाद, आपको अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद, आपको अपना सेल्फी और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा। केवाईसी पूरा होने के बाद आप अपने बैंक खाते को सत्यापित कर सकते हैं और निवेश कर सकते हैं।

ग्रो एप में पोर्टफोलियो ट्रैक कैसे करें।

ग्रो एप में पोर्टफोलियो ट्रैक करना बहुत ही आसान है। ऐप के होमपेज पर जाने के बाद, आपको “निवेश” विकल्प दिखाई देगा।

क्या पर क्लिक करने के बाद, आप अपने निवेश के विवरण देख सकते हैं और अपना पोर्टफोलियो ट्रैक कर सकते हैं। आपको यहां पर अपने निवेश की करेंट वैल्यू, रिटर्न और होल्डिंग ड्यूरेशन की जानकारी मिल जाएगी।

 

Groww app में ग्राहक सहायता कैसे संपर्क करे।

ग्रो ऐप में ग्राहक सहायता से संपर्क करने के लिए आपको ऐप के होमपेज पर जाना होगा और “प्रोफाइल” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको “सहायता केंद्र” का विकल्प दिखेगा। क्या बराबर क्लिक करने के बाद, आपको बहुत सारे एफएक्यू और सपोर्ट आर्टिकल मिलेंगे।

अगर आपको इनमे से कोई भी समाधान ना मिले तो आपको “चैट विथ अस” का विकल्प मिलेगा जिससे आप ग्राहक सहायता से चैट कर सकते हैं।

Groww App से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न-

  1. ग्रो ऐप क्या है, इन हिंदी?

    Ans- Groww App एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के लिए एक प्लेटफॉर्म है, जहां से आप स्टॉक्स, म्युचुअल फंड्स, गोल्ड और क्रिप्टो करेंसीज के निवेश कर सकते हैं।

  2. Groww एप किस देश का है?

    Ans- Groww ऐप एक भारतीय अप्प्लिकेशन है, और यह भारत में शेयर मार्किट में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट की सेवाए प्रदान करता है।

  3. ग्रो ऐप से शेयर कैसे खरीदे?

    Ans- Groww ऐप से शेयर खरीदना बहुत ही सरल है। आपको सिर्फ ग्रो ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, और अपना अकाउंट बनाना होगा और groww app के डैशबोर्ड से शेयर खरीदना लेना है।

  4. Groww App charges in Hindi?

    Ans- Groww ऐप उपयोगकर्ताओं से कोई भी शुल्क नहीं लेता है। इसलिए, आप इस ऐप का निःशुल्क उपयोग कर सकते हैं। लेकिन शेयर खरीदने या बेचने पर कंपनियों द्वारा लिए गए शुल्क और कमीशन लग सकते हैं। ये शुल्क और कमीशन ग्रोव ऐप के नियमों और शर्तों के अनुसार होते हैं।

  5. ग्रो अप्प का मालिक कौन है?

    Ans- ग्रोव अप्प के Owner की बात करे तो इसे Nextbillion Technology की ओर से डेवलप किया गया है, इसके CEO ललित केशरी, और साथी हर्ष जैन, नीरज सैनी, ईशान बंसल, के द्वारा इसे चलाया जाता है।

  6. graww meaning in hindi?

    Ans- “Grow” अंग्रेजी शब्द होता है जिसका हिंदी में अर्थ “उगना” होता है। “Groww” ग्रो ऐप का नाम है जिसका मतलब होता है उगाने वाला या वृद्धि करने वाला। इस ऐप के नाम में दो डब्ल्यू लगाए जाने का मकसद यह है कि इससे जुड़े लोगों को निवेश करके उनकी धन वृद्धि हो सके।

  7. ग्रो ऐप में अकाउंट कैसे डिलीट करें?

    Ans- यदि आप ग्रो अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, तो आपको ग्रो के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करना होगा। उनसे आप अपने अकाउंट को डिलीट करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

  8. ग्रो ऐप में कौन सी निवेश विकल्प है?

    Ans- ग्रो एप में बहुत सारी इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस है, जैसे कि स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स, गोल्ड और क्रिप्टोकरेंसी।

निष्कर्ष- आज हमने क्या सिखा-

आज के इस लेख में हमने आप सभी को Groww app kya hai और groww app se paise kaise kamaye इसके बारे में काफी डिटेल में जानकारी दी है

इसके अलावा हमने ग्रो एप्प से सम्बंधित और भी कई सारी इंट्रेस्टिंग जानकारी आप लोगो के साथ शेयर की है।

यदि आपको इस लेख से कुछ नया सिखने को मिला है, तो इस लेख को अपने दोस्तों व अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर जरुर शेयर करे, और अन्य किसी भी जानकारी के लिए हमें निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे।

नोट- यदि आपको टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, जनरल नॉलेज और “ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए” इन सभी टॉपिक पर लेख पढना पसंद है

तो इस ब्लॉग को बुकमार्क करना ना भूले, क्योकि यहाँ पर इन्ही टॉपिक से सम्बन्धित जानकारियाँ शेयर की जाती है।

पैसे कमाने से सम्बंधित लेख
रोज पैसे कैसे कमाए।
Daily 1000 Rs kaise kamaye।
विज्ञापन देखकर पैसे कैसे कमाए।
लैपटॉप से पैसे कैसे कमाए।
Domain sell karke paise kaise kamaye।
Fiverr se paise kaise kamaye।
Ek din me 500 kaise kamaye।
1 din me 20000 kaise kamaye।
शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!