अगर आप भी अपने बिज़नेस की शुरुवात करना चाहते है, और यह जानना चाहते है की फ्रेंचाइजी बिज़नेस क्या है, aur इसे कैसे शुरू करे और आप यह सोच रहे है की फ्रेंचाइजी कैसे लें,
तो आज मै आपको इसके बारे में जानकारी दूंगा. और क्याफ्रेंचाइजी बिज़नेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प हैOnecode App se पैसे कैसे कमाए।
फ्रेंचाइजी बिज़नेस हिंदी में। (franchise business in hindi)
फ्रेंचाइजी बिज़नेस की शुरुवात करके आप किसी दूसरी कम्पनी के ब्रांड का नाम प्रयोग करके अपने राज्य में उसकी शाखा शुरू कर सकते हैं.
इस फ्रेंचाइजी बिज़नेस के लिए आपको उस कंपनी के साथ अनुबंध करना पड़ता है, और कुछ पैसे भी पे (Pay) करना पड़ता है।
अगर आप उस कंपनी को बिज़नेस के लिए राजी कर लेते है, तो फ्रेंचाइजी बिज़नेस के ब्रांड, और व्यापार करने का तरीका, उसके द्वारा किये गए निर्धारित मूल्य एवं तकनीकी आदि का इस्तेमाल करके एक अच्छा ख़ासा बिज़नेस बना सकते है, जिसके कारण आपकी कमाई भी अच्छी होने लगेगी।
शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए।
Franchise क्या होती है। (franchise opportunities)
फ्रैंचाइज़ी एक प्रकार का लाइसेंस है, जो फ़्रैंचाइज़र के स्वामित्व वाले व्यावसायिक ज्ञान, प्रक्रियाओं और ट्रेडमार्क तक फ़्रैंचाइजी पहुंच प्रदान करता है,
इस प्रकार फ़्रैंचाइजी को फ़्रैंचाइज़र के व्यावसायिक नाम के तहत उत्पाद या सेवा बेचने की इजाजत देता है।
और पढ़े- घर बैठे पैसे कमाने वाला एप्प।
यह एक धड़ल्ले से चलने वाला बिज़नेस है, फ्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के बदले में, फ़्रैंचाइजी आमतौर पर फ़्रैंचाइज़र को प्रारंभिक स्टार्ट-अप शुल्क और वार्षिक लाइसेंस शुल्क का भुगतान करता है, जिसके तहत फ़्रैंचाइज़र अपने बिज़नेस को नियमित समय तक चला सकता है।
और पढ़े- घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के 10 तरीके।
फ्रेंचाइजी के प्रकार (Types of Franchise)
1- उत्पाद निर्माण फ्रेंचाइजी (product manufacturing franchise)
इस तरह की फ्रेंचाइजी में कंपनी अपने उत्पाद बनाने एवं सेवाएं देने की अनुमति देती है, इस फ्रेंचाइजी एक ख़ास बात यह है की यह अपने ब्रांड, नाम, साइन, लोगो सभी चीजों का इस्तेमाल करने पर कोई भी पाबन्दी नही लगाती है।
आटा चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करे।
इस फ्रेंचाइजी में कई खाद्य एवं पीने वाले उत्पाद जैसे पानी और कोल्ड्रिंक बनाने वाली कंपनियां इस तरह की फ्रेंचाइजी को काफी बढ़ावा देती है।
2- उत्पाद वितरण फ्रेंचाइजी। (product distribution franchising)
इस तरह की फ्रेंचाइजी में फ्रेंचाइजर अपनी फ्रेंचाइजी को अपना उत्पाद बेचने के लिए सहमति दे देती है, लेकिन फ्रेंचाइजी के द्वारा चलाये जा रहे व्यापार में कोई भी मदद नहीं करती है.
इसमें कंपनी का आप के साथ सम्बन्ध एक विक्रेता की तरह ही होता है, लेकिन आप इसके ब्रांड का इस्तेमाल कर सकते है।
सम्बंधित लेख-
- ऑनलाइन जॉब 715 क्या है।
- बेकरी का बिज़नेस कैसे शुरू करे।
- meesho app से पैसे कैसे कमाए।
- लूडो गेम से पैसे कैसे कमाए।
Franchise लेने के फायदे और नुकसान क्या हैं।
Franchise लेने के 6 फायदे। (6 Benefits of taking a Franchise)
-
फ्रेंचाइजी कैसे लें, अगर आप भी किसी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेते हैं, तो आपको उससे बहुत फायदा हो सकता है. किसी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने पर आपको न सिर्फ उनके काम करने का तरीका पता चलता है, बल्कि और भी बहुत सारी बातो का भी पता चलता है जिसके कारण आपको Franchise business फायदा होता है।
- अगर आप किसी अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपके पास बहुत सारे ग्राहक आ सकते हैं, क्यूकी एक अच्छी कंपनी या ब्रांड पहले से ही फेमस होता है, और लोग इनके तरफ खींचे चले आते हैं, और आपके ग्राहक बढ़ते जाते हैं। जिसके कारण आपको बिज़नेस में काफी फायदा हो सकता है।
- किसी अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको ज्यादा मार्केटिंग या प्रचार करने की भी जरुरत नहीं है, ये काम आप जिस कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रहे हैं उनका होता है। वो ही मार्केटिंग या प्रचार करते हैं।
- आपको प्रोडक्ट के मूल्य के साथ समझौता करने की जरुरत नहीं पड़ती है। जब इनका मूल्य ज्यादा होता है, या कम होता है उससे आपको हमेशा फायदा ही होता है।
- इसमें प्रोडक्ट बनाने एवं उसकी मार्केटिंग करने की भी झंझट नहीं। फ्रेंचाइजी को केवल कंपनी का उत्पाद बेचना है और कुछ प्रतिशत कंपनी को देना है।
- फ्रेंचाइजी को कंपनी द्वारा व्यापार करने की तकनीक समझ आ जाती है और बहुत ही कम समय में वह अपने व्यापार को बुलंदियों तक ले जा सकता है।
और पढ़े- घर बैठे amozon से पैसे कमाने के तरीके।
Franchise लेने के नुकसान। (Disadvantages of taking a franchise)
- किसी भी फ्रैंचाइज़ी को लेने के लिए आपको बहुत सारे पैसों की जरुरत होती हैं, और अगर आपके पास पैसे न हो तो इसके लिए आपको लोन लेना पड़ता है।
- कोई-कोई कंपनी फ्रैंचाइज़ी देने के बदले में सेल परसेंटेज मांगती है, मतलब जितनी सेल होगीं उसके परसेंटेज में आपको उनको पैसा देना होगा, और उसमे आपको आपका भी मुनाफा निकालना होगा।
- फ्रैंचाइज़ी में किसी बदलाब के लिए बार-बार आपको franchise कि company से बात करना पड़ता है, क्योंकि नियम व् शर्तों के अनुसार आप उसमे खुद के कोई बदलाब नहीं कर सकते है।
- फ्रैंचाइज़ी अच्छी चले या बुरी आपके व्यापार में होने वाली सेल से कुछ हिस्सा franchise company को जाता ही है।
और पढ़े- किराना स्टोर का बिज़नेस कैसे शुरू करे।
व्यापार प्रारूप फ्रेंचाइजी (business format franchising)
इस तरह की फ्रेंचाइजी में आपको उस कंपनी का ब्रांड, व्यापार करने का तरीके के साथ-साथ आपको उस कंपनी द्वारा दिशा-निर्देश भी दिए जाते है.
यह फ्रेंचाइजी का सबसे सामान्य प्रकार है जो कि अधिकतर व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।
फ्रेंचाइजी कैसे खोले।
शुल्क एवं प्रतिशत मूल्य (fees and percentage)
- कंपनी का फ्रेंचाइजी देने के लिए एक शुल्क निर्धारित होता है, जो कि हर कम्पनी के अनुसार अलग-अलग होता है. अगर आप चाहे तो इस शुल्क को कम भी करवा सकते हैं, लेकिन ये आपकी व्यापार करने की समझ पर निर्भर करेगा।
- आपको अपने उत्पाद को बेचने की मंजूरी देने के बदले, कुछ कंपनी आपसे उस उत्पाद को बेचने में हुए लाभ की कुछ प्रतिशत राशि भी लेती हैं. ये शुल्क की तरह होता है।
इसे भी पढ़े- भारत के 82+ बिज़नेस आईडिया हिंदी में।
भारत की कौन कौन सी कंपनियां फ्रेंचाइजी दे रही है।
-
खाद्य एवं पेय उत्पाद बनाने वाली कंपनियां।
इन खाद्य पदार्थों की फ्रेंचाइजी देने के मामले में काफी कंपनियों ने अपना हाथ बढ़ाया है. वहीं भारत में कई कंपनियां जैसे कि सबवे, मैकडॉनल्ड्स कार्पोरेशन, डोमिनोज़ पिज़्ज़ा, बर्गर किंग, पिज़्ज़ा हट एवं केएफसी अपनी फ्रेंचाइजी खोलने का अवसर दे रही है।
-
शिक्षा केंद्र एवं ट्रेनिंग कंपनियां।
किसी प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र के नाम पर फ्रेंचाइजी खोलने के लिए भी कई ट्रेनिंग देने वाली कम्पनीयां अपना नाम इस्तेमाल करने की अनुमति देती है. जिनमें मुख्य अलोहा इंडिया, टीएमसी शिपिंग आदि शामिल है।
-
स्वास्थ एवं सौंदर्य से सम्बंधित कंपनी।
2020 में स्वास्थ एवं सौंदर्य से सम्बंधित कई कंपनियों ने भी अपनी फ्रेंचाइजी खोलने का रास्ता दे रखा है. जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी, स्टूडियो11, केवा आयुर्वेद हेल्थकेयर, रेलुकिंग इत्यादि।
-
रिटेलर और कंसल्टेंसी कंपनियां।
लक्मे सैलून, कॉटन किंग, ब्रांड्स डैडी, फ्लोरिस्टा, आदि रिटेलर कंपनियां हैं, जो अपनी फ्रेंचाइजी देने में रूचि रखती है. ब्रेन चेकर टेक्नो सर्विस, बिज़नेस डॉक्टर सबसे अच्छी कंसलटेंट (सुझाव देने वाली) कंपनियां है।
और पढ़े- पैसा इन्वेस्ट करने पहले जान ले, यह चार बाते हिंदी में।
फ्रेंचाइजी खोलने के लिए मुख्य दस्तावेज (franchise documentation)
- फ्रेंचाइजी खोलने के लिए मुख्य रूप से आपको एफडीडी (फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्यूमेंट) बनाना पड़ता है. इस दस्तावेज में आपकी फ्रेंचाइजी से सम्बंधित सभी जानकारी दी जाती है, जैसे कैसे चलाना है, किस जगह खोलना है, और आपका बिज़नेस प्रपोज़ल किस पर आधारित है इत्यादि।
- फ्रेंचाइजी खोलने के लिए दूसरा महत्वपूर्ण दस्तावेज फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट (समझौता पत्र) है, इस पत्र पर कंपनी और आपके हस्ताक्षर होना जरुरी होते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य फ्रेंचाइजर की शर्तों को मानने एवं व्यापार सम्बंधित समझौते को लिखित रूप से प्रमाण बनाने के लिए किया जाता है।
FAQ’s by Franchise business
-
फ्रेंचाइजी का हिंदी अर्थ क्या है?
Ans- फ्रेंचाइजी का हिंदी अर्थ है की किसी बड़ी कंपनी से उसके नाम और ब्रांड को कुछ पैसे देकर खरीदना और अपना व्यापर शुरू करना।
-
फ्रेंचाइजी कैसे ले?
Ans- फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको जिस किसी भी कंपनी से फ्रेंचाइजी लेना है उससे contact करना है और अपने आईडिया को शेयर करना है।
-
ATM की फ्रेंचाइजी कैसे ले?
Ans- ATM की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको बैंक संपर्क करना होगा तथा इसके लिए कुछ लिमिटेशन है उनको फॉलो करना होगा।
-
फ्रेंचाइजी बिज़नेस से कितना कमाया जा सकता है?
Ans- इसका कोई भी सटीक जवाब नही है यह पूरी तरह से आपके बिज़नेस और मेहनत पर निर्भर करता है।