हमारे देश में किसी की चीज की कमी नही है, कमी है तो बस सही डायरेक्शन की जिसे आप All hindi tips by pawan ब्लॉग के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
आज हम मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे और मछली पालन में कितना फायदा है, इन सभी सवालों के बारे में आप लोगो को पूरी जानकारी दी जाएगी।
मछली पालन क्या है। मछली पालन की सही जानकारी।
मछली पालन एक प्रकार का बिज़नेस है, जिसे भारत के अन्दर काफी जोरो से किया जाता है, कुछ लोग है जो समुंद्र से मछली को पकड़कर पालते है, और कुछ लोग मछली के छोटे बच्चो को लाकर घर पर तलब बनाकर उन्हें पालते है|
और पढ़े- किराना स्टोर का बिज़नेस कैसे शुरू करे।
आज हम उन लोगो के बारे में बात करेंगे जो मछली के बच्चो को लाकर घर पर पालते है, और कुछ ही महीनो के उपरांत उन्हें बेचकर लाखो की कमाई करते है।
मछली पालन करने के कुछ मुख्य वस्तुवो की आवश्यकता पड़ती है जिनके बारे में निचे जानकारी दी गयी है।
मछली पालन के तरीके, मछली पालन कैसे किया जाता है।
1- मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण
मछली पालन करने के लिए सर्वप्रथम आपको एक तालाब की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके अन्दर आप छोटी मछलियो के बच्चो को आसानी से पाल सके।
तालाब के अन्दर पानी की मात्रा 3 फीट से कम नही होनी चाहिये, तथा तालाब का आकार आयताकार ही रखे, जिससे मछलियों को निकालने में आसानी हो।
और पढ़े- आटा चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करे।
तालाब की खुदाई करने से पहले तालाब की मिट्टी की जाचं करवाए, आप केवल दोमट मिट्टी वाले स्थानों पर तालाब खुदवाकर मछली पालन करे।
इसके एक फायदा यह है की दोमट मिट्टी वाले स्थानों पर पानी ज्यादा दिन तक रुकता है, और इसके कारण मछली पालन में खर्चा भी काफी कम होता है।
यदि आप मछली पालन के लिए खुदवाए तो एक तरफ ढलान रखे, ताकि जब भी पानी और मछलियों को निकालना हुआ तो तालाब का एक तरफ ढलान होने से सारी मछलियाँ एक तरफ आ जायेंगी, जिससे कारण उन्हें बहार निकालने में काफी सहायता मिलेगी।
आपको ऐसा लगाने लगे की मछलियों के लिए पानी कम पड़ रहा है तो पानी व्यवस्था अवश्य करे तथा शुद्ध व साफ़ पानी मछलियों के लिए भरे।
और पढ़े- फ्रेंचाइजी बिज़नेस क्या है, 2022 में इसे कैसे शुरू करे
यदि आप मछली पालन का बिज़नेस स्टार्ट करने के बारे में सोच रहे है, तो सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए, की जिस स्थान पर आप मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते है, वहा पर बाढ़ आने की संभावना ना हो, और वहा का स्थान प्रदूषित ना हो।
इसके बाद इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की जिस स्थान पर आप मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने जा रहे है।
वहा पर घर के किसी ना किसी व्यक्ति को रहने की व्यवस्था हो, ताकि मछलियों की देखभाल सही तरीके से की जा सके।
और पढ़े- बेकरी का बिज़नेस कैसे शुरू करे।
3- मछली पालन के लिए (सीड स्टोक) कब करे
यदि आप मछली का व्यवसाय करना चाहते है, तो सबसे पहले आप यह जान ले की मछली पालन के कुछ नियम है, जिसे आपको फॉलो करना होगा।
यदि आप मछली पालन करके घर बैठे लाखो रुपये कमाना चाहते है, तो सबसे पहले तालाब तैयार होने के बाद मछली पालन के लिए (सीड स्टॉक) मछली के बच्चो को पानी में छोड़ना होता है।
जिसके अगर समय की बात करे तो इसका सही समय 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक है, इस समय के बीच में (सीड स्टोक) करना काफी लाभदायक होता है, कुछ लोग इसकी सलाह नवम्बर के महीने में देते है।
जो की पूरी तरह गलत है, क्योकि ठण्ड के मौसम में मछली ज्यादा स्विमिंग नही करती है, क्योकि पानी ठंडा होने के कारण उन्हें ठण्ड लगती है।
जिसके कारण वह बढ़ नही पाती है, इसके लिए फरवरी के महीने में सीड स्टोक मछली के बच्चो को पानी में छोड़े करे।
और पढ़े- हार्डवेयर का बिज़नेस कैसे शुरू करे।
4- मछलियों के लिए भोजन-
शुरुवाती दिनों में जब आप मछली के बच्चो को पानी में छोड़ते है, तब से लेकर अगले 2 महीनो तक केवल (सरसों की खली) को भोजन के रूप में मछलियों को दे, क्योकि मछली के बच्चे (सरसों की खाली) खाना ज्यादा पसंद करती है।
जब तक यह मछली के बच्चे 100 से 150 ग्राम के नही हो जाते तब तक इन्हें सर्सोकी खली भोजन के रूप में दे, यदि आप देना चाहे तो इसके साथ में सरसों के बाज को बारीक करके दे सकते है।
5- मछली की हार्वेस्टिंग कब करे-
यदि ऊपर बताये गए तरीके से आप मछलियों की सीडिंग करते है, यदि आप फरवरी के महीने में मछली के बच्चो को पानी में छोड़ते है तो यह नवम्बर का महीना आते-आते तैयार हो जाते है।
आप नवम्बर के महीने में मछलियों की हार्वेस्टिंग आसानी से कर सकते है. कुछ प्रजातियों की मछलियों में समय ज्यादा कम हो सकता है।
और पढ़े- भारत के 82+ बिज़नेस आईडिया हिंदी में
मछली पालन में कितना फायदा है।
भारत के अन्दर कई तरह के बिज़नेस है, जिसकी मदद से लोग पैसे कमा रहे है, लेकिन मछली पालन एक ऐसा बिज़नेस है।
जिसकी मदद से आप लाखो की कमाई कर सकते है, मछली पालन से पैसे कमाने के लिए आपको एक एकड़ खेत की जरुरत पड़ेगी, जिससे हर साल लगभग 5 लाख तक की कमाई आसानी से कर सकते है।
मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा।
हर एक बिज़नेस की शुरुवात करने या अपने बिज़नेस को बड़ा बनाने के लिए बैंक द्वारा लोन की आवश्यकता पड़ती है, यह कमी भारत सरकार द्वारा पूरी की जा सकती है, मछली पालन करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में जाकर लोग के लिए अप्लाई कर देना है।
बैंक की कुछ टीम आपके बिज़नेस का मुवायना करने के लिए आएगी, यदि आपके मछली पालन करने का तरीका उन्हें सही लगता है।
तो आपके मछली पालन व्यवसाय के लिए 10 लाख तक का लोग मिल सकता है, जो की 5 साल के लिए वेलिड रहेगा, इस योजना का लाभ मुख्य रूप किसान और गाव में रह रहे लोग उठा सकते है।
मछली पालन उद्योग के लाभ-
- मछली पालन के लिए ज्यादा जमीन की आवश्यकता नही पड़ती है।
- मछली पालन व्यवसाय को 70 से 80 हजार रुपये इन्वेस्ट करके शुरू किया जा सकता है।
- मछली पालन बिज़नेस में ज्यादा मेहनत नही होती है।
- यह सालो साल चलने वाला व्यवसाय है।
- यह अधिक से अधिक कमाई करने वाला व्यवसाय है।
- मछली पालन बिज़नेस में लोन आसानी से मिल जाता है।
- मछली पालन व्यवसाय में सरकार द्वारा 5 से 10 लाख तक का लोन आसानी से मिल जाता है।
- इसे एक साइड बिज़नेस के रूप में भी कर सकते है।
- इसकी देखरेख में ज्यादा समय नही लगता है।
- मछाली पालन के लिए दो से तीन तालाब बनाकर अधिक से अधिक कमाई कर सकते है।
इनके बारे में पढ़े- पैसे कमाने के 10 पावरफुल बिज़नेस आईडिया हिंदी में
मछली पालन व्यवसाय से सम्बंधित प्रश्न-
-
मछली पालन व्यवसाय से कितना कमाया जा सकता है?
Ans- मछली पालन के व्यवसाय से सलीना 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमाया जा सकता है।
-
मछली पालन व्यवसाय में कितना खर्चा आएगा?
Ans- पवन यादव बताते हैं, “मछली पालन के लिए 0.2 हेक्टेयर के तालाब से मछली पालन की शुरुआत कर सकते हैं। इससे जो मछली पैदावार होगी वो अर्थिक रूप से ठीक होंगी। इससे कम में अगर करते हैं तो व्यवसाय में आमदनी ना के बराबर होगी, 0.2 हेक्टेयर का तालाब बनाने में करीब 70 से 80 हजार रुपए का खर्चा आता है।
-
matsya palan किसे कहते है?
Ans- (fish farming) या मछली पालन की क्रिया को matsya palan कहते है।
-
मछली पालन के लिए सरकार कितना लोन दे रही है?
Ans- मछाली पालन के भारत सरकार ने 5 से 10 लाख तक का लोन निर्धारित किया हुआ है।
आखिरी शब्द-
यदि आप भी मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते है, तो ऊपर बताये गए उपायों को जानकर मछली पालन करके लाखो रुपये की कमाई कर सकते है।
यदि आपके मन में मछली पालन के व्यवसाय से सम्बंधित कोई भी सवाल है,तो निचे कमेंट करके अवश्य पूछे।