आटा चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करे 2022 | flour mill business idea

गाँव हो या शहर हर किसी को आज के समय में पैसे कमाने की चाहत होती है, अर्थात आज मै आटा चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करे 2022 के बारे में पूरी जानकारी दूंगा जिसके उपरान्त हर व्यक्ति आटा चक्की का व्यवसाय (flour mill business idea) आसानी से शुरू कर सकता है|

आज के समय में भारत इतना डिजिटल हो गया है, और साथ में भारत में बढाती जनसँख्या के कारण हर व्यक्ति को अपना खुद का बिज़नेस स्टार्ट करने की चाहत होती है इसके लिए उन्हें एक सही मार्गदर्शन की जरुरत होती है|

अगर आप भी अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते है तो आज मै आप लोगो को आटा की चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करे इसके बारे में मै पूरी जानकारी दूंगा इसके लिए आप पुरे आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़े|

 

आटा चक्की क्या है (aata ki chakki)

आटा की चक्की एक रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करती है इसकी मदद से अनाज को पीसा जाता है जैसे- गेहू,चावल, बाजरी, मक्का, ज्वारी, दाल, इत्यादि खाद्य पदार्थो को पीसा जाता है|

वैसे तो आज के समय में ऐसे कई आटे की चक्की है जो पूरी तरह से आटोमेटिक है लेकिन मेरे मुताबित यह ज्यादा मार्जिन आपको नही दे सकती है यह चक्की ध्वनि प्रदुषण करती है और गेहू की पिसाई काफी धीरे करती है. अर्थात आटा की चक्की (aata ki chakki) का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप पत्थरो वाली चक्की का इस्तेमाल करे|

और पढ़े-  winzo game क्या है, winzo game से पैसे कैसे कमाए 2022

 

आटा चक्की उद्योग के लिए आवश्यक जानकारी

  • जगह/स्थान का चयन
  • इलेक्ट्रिक मोटर का चयन
  • पुली एवं शोफ्ट का चयन
  • पट्टे का चयन
  • चक्की के आकर का चयन
  • पत्थरो का चयन
  • इलेक्ट्रिक मीटर का चयन
  • भाव की जानकारी
  • स्टार्टअप की अनुमति (permission)
  • मशीन की खरीदारी

1- जगह/स्थान का चयन 

आटा चक्की का बिज़नेस करने से पहले आपको यह जान लेना आवश्यक है की आप जंहा भी आटा की चक्की लगाना चाहते है वह जगह/स्थान कैसा है, चक्की का व्यवसाय शुरू करने के लिए  यह एक महत्वपूर्ण स्टेप है|

मेरे हिसाब से आप अगर ग्रामीण या शहर वाले इलाके में चक्की का व्यवसाय शुरू करते है तो यह  जरुर देखे की आपके नजदीकी छेत्र में कितनी चक्की की दूकान है. इस व्यवसाय से अच्छा पैसा कमाने के लिए 200 से 300 मीटर की दुरी तक कोई चक्की की शॉप नही होनी चाहिए|

और पढ़े-  शेयर मार्किट क्या है, शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए?

 

2- इलेक्ट्रिक मोटर का चयन 

यह आपके पुरे बिज़नेस पर निर्भर करता है की आपके पास पुरे दिन में कितने कस्टमर आ रहे है या आप पुरे एक दिन में कितने क्विंटल अनाज की पिसाई कर रहे है. अगर एक दिन में 10 से 15 क्विंटल की पिसाई होती है तो आपको 12 से 15 होर्स पॉवर मोटर की आवश्यकता पद सकती है|

 

3- पुली एवं शोफ्ट का चयन 

आटे की चक्की में अधिकतर पत्थरो के बिच में शोफ्टिंग का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी मदद से दोनों पत्थर आपस में मिलकर एक साथ चल सके और शोफ्ट के साथ में पुली को क्लैंप किया जाता है यह आटे की चक्की के मुख्य पार्ट है आप जब भी इनकी खरीदारी करे तो इनके बारे में विशेष ध्यान दे|

 

4- पट्टे का चयन –

जैसा की हमने जाना शोफ्टिंग और पुली के बारे में, मोटर और चक्की की पुली का सम्बन्ध पत्ते से होता है, और इसके ऊपर भी अधिक दबाव व धर्षण होता है अर्थात अच्छी क्वालिटी के पट्टे की खरीदारी करे जिसके कार अधिक लोड पड़ने पर स्लिप ना करे|

और पढ़े- 2022 में घर बैठे amozon से पैसे कमाने के 6 तरीके 

5- पत्थरो का चयन

चक्की के उद्योग में सबसे सफल किरदार यह पत्थर निभाते है अगर यह अच्छी क्वालिटी नही रहेंगे तो चक्की के कस्टमर दिन प्रतिदिन कम होने लगेंगे क्योकि अच्छी क्वालिटी के पत्थर ना होने के कारण यह घिसने व टूटने लगते है जिससे यह पत्थर आटे में चले जाते है अर्थात आपको अच्छी क्वालिटी के पत्थरो का इस्तेमाल करे|

और पढ़े-   घर बैठे पैसे कमाने वाला एप्प (Earn ₹1200+ Daily)

 

6- इलेक्ट्रिक मीटर का चयन

आटे की चक्की में इलेक्ट्रिक मीटर का चयन पूरी जाच पड़ताल से करे, कभी-कभी कम पिसाई करने पर भी मीटर अधिक चला जाता है, इसके लिए अच्छी क्वालिटी के मीटर का इस्तेमाल करे|

 

7- चक्की के आकर का चयन-

अगर आप शहरी इलाके में आटा चक्की का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो आपको एक शॉप की जरुरत पड़ेगी जिसका अनुपात 15X20 फिट तक हो सकता है, क्योकि जब भी आप आपकी शॉप पर कोई कस्टमर गेहू पिसाने के लिए आता है तो वह तुरंत नही लेकर जाता है, उन पिसे हुए मटेरियल को रखने के लिए चक्की के आकर का चयन करना आवश्यक है|

8- भाव की जानकारी

चक्की का व्यवसाय को शुरू करने से पहले भाव की जानकारी होना आवश्यक है जो निम्न प्रकार है.

मटेरियल  भाव 
गेहू 6 रुपये kg
चावल 6 रुपये kg
बाजरी 6 रुपये kg
ज्वारी 7 रुपये kg
मक्का 10 रुपये kg
दाल 7 रुपये kg

यह पिसाई का भाव मुंबई का है, और गाँव एवं दूसरो शहर के भाव अलग-अलग हो सकते है|

 

सम्बंधित लेख- 

flour-business-idea-in-hindi

 

9- फ्लोर मिल स्टार्टअप की अनुमति (permission)

flour mill की शुरुवाल करने से पहले राज्य सरकार या जिला पंचायत की अनुमति आवश्यक है, इसके लिए आपको लायसेंस लेने की जरुरत पड़ेगी, हलाकि की कुछ ग्रामीण इलाको में चक्की का व्यवसाय करने के लिए लायसेंस की जरुरत नही पड़ती है, लेकिन कुछ ऐसे शहरी छेत्र जैसे- नगर निगम, नगर पालिका आदि जगहों पर लायसेंस लेने की आवश्यकता हो सकती है|

10- मशीन की खरीदारी

ऊपर दिए गए कुछ मुख्य पार्टो के बाद भी ऐसे कई चक्की के सामान है जिसके बारे अच्छी प्रकार से जानकारी प्राप्त करके ही उसे ख़रीदे जैसे- कवर, फाउंडेशन, बोल्ट, इत्यादि|

 

  • चक्की के व्यापार के लिए कस्टमर

यही है जो आपके चक्की के बिज़नेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे आपको सबसे पहले कस्टमर बनाने पर ध्यान देना होगा, कस्टमर को अच्छी सर्विस देने पर वह आपके पास बार-बार आयेंगे जिसके कारण आपका बिज़नेस आगे बढेगा|

 

  • आटे की चक्की से कमाई

यह आपके मीटर पर पूरी तरह से निर्भर करता है जैसे की अगर आपका मीटर एक हफ्ते में 300 मीटर तक जाता है, तो आपकी आटे की चक्की से हफ्ते की कमाई 8 से 10,000  हजार तक हो सकती है, यह अनुमान शहरी छेत्र वाले इलाको का है|

यानी सबका केल्कुलेशन किया जाए तो आपकी महीने की कमाई 35 हजार से 40 हजार के बिच में हो सकती है लेकिन इतनी कमाई करने के लिए आपके पास अधिक कस्टमर का होना जरुरी है|

 

  • आटे की चक्की से अधिक कमाई

आटे की चक्की से अधिक कमाई करने के लिए आपको अपने चक्की की शॉप पर मटेरियल को रखना होगा, जैसे- गेहू, चावल, दाल, बाजरी, मक्का इत्यादि इसके कारण आपके ग्राहक का काम आसान हो जाएगा  और आपके पास अधिक कस्टमर आयेंगे जिसके कारण आपकी कमाई अधिक हो पाएगी|

 

  • आटा चक्की की कीमत

आटे की काकी लेने से पहले आप यह जान ले की आपको कितने इंच के चक्की की आवश्यकता है, आटे चक्की की कीमत छोटी-बड़ी चक्की पर निर्भर करता है, जैसे- अगर आप 25 इंच की चक्की लेते है तो आपको यह चक्की 35000 हजार तक मिल सकती है इसी के इसाब से आप अंदाजा लगा सकते है|

इसके चक्की के अन्दर आपको कुछ करने की जरुरत नही है यानी कहा जाए तो आपको पूरी कम्प्लीट आटे की चक्की मिल जायेगी|

 

FAQ’s by flour mill business

  1. आटे की चक्की का लायसेंस कैसे ले?

    Ans- आटे की चक्की के लिए आप नगर निगम अथवा नगर पालिका द्वारा ले सकते है|

  2. गेहू पीसने की मशीन कितने में आती है?

    Ans- अगर आप शुरुवात करना चाहते है तो 10 से 15 हजार के बीच में आटे की चक्की ले सकते है|

  3. आटे चक्की का बिल कितना आता है?

    Ans- अगर आपका दिन में 40 यूनिट जाता है तो आपकी महीने का 8 से 10,000 तक बिल आ सकता है|

  4. आटा की चक्की में क्या-क्या पीस सकते है?

    Ans- आटे की चक्की में दाल, गेहू, ज्वार, बाजरी, मक्का, सोयाबीन, ढोकला, मसाला, चावल, इत्यादि पीस सकते है|

Leave a Comment

error: Content is protected !!